
आप जहाँ भी हों, आपकी मनोकामना की अर्ज़ी ओम संकल्प सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धा एवं शास्त्रसम्मत रूप से खाटूश्याम जी व सालासर बालाजी धाम में अर्पित की जाती है।
निःशुल्क अर्ज़ी सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए है जो किसी कारणवश स्वयं मंदिर नहीं पहुँच पाते। इस सेवा के अंतर्गत भक्त द्वारा भेजी गई अर्ज़ी/नारियल को ओम संकल्प सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धा, नियम और समयानुसार खाटूश्याम जी एवं सालासर बालाजी धाम में अर्पित किया जाता है।
हर सप्ताह अर्ज़ियाँ मंदिरों में अर्पित की जाती हैं तथा अर्ज़ी अर्पण का वीडियो एवं प्रमाण भक्त को भेजा जाता है। परंपरा अनुसार माना जाता है कि 40 दिनों में फल आरंभ होता है और 108 दिनों में अर्ज़ी पूर्ण होती है।
यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है और सेवा भाव से संचालित की जाती है।